अगले साल जनवरी में रिलीज होगी विक्की कौशल की "उधम सिंह"
‘उरी’ फिल्म में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले एक्टर विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म "सरदार उधम सिंह" के लिए फैंस को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि फिल्म अब अगले साल जनवरी मेें रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है।
फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "नई रिलीज डेट. . . . #सरदार उधम- जो 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होने वाली थी, अब 15 जनवरी 2021 में रिलीज होगी. ... स्टार्स-#विक्की कौशल. .... डायरेक्टेड बाई शूजित सरकार.....प्रोड्यूज्ड बाई रौनी लाहिरी और शील कुमार।"
वही विक्की कौशल ने भी इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है। विक्की ने फिल्म से अपना एक नया लुक शेयर किया है, जिसमें वो काफी सीरियस लुक में नजर आ रहें हैं।
कुछ महीने पहले ही इस फिल्म में विक्की का फर्स्ट लुक देखने को मिला था, जिसमें वो इंटेंस लुक में नजर आ रहे थे। विक्की के इस लुक को फैंस ने काफी पसंद किया था। और वही फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सरदार उधम सिंह की बात की जाए तो यह स्वत्रंता सेनानी सरदार उधम सिंह की बायोपिक पर आधारित है। जिन्होंने इंग्लैंड में जाकर अंग्रेज अफसर डायर की हत्या की थी। फिल्म में विक्की सरदार उधम सिंह की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।